
मतदाता बढ़ाने के लिए किया प्रेरित
फरीदपुर। फरीदपुर की सपा की मासिक बैठक नगर पालिका परिषद फरीदपुर के सभासद दुर्विजय यादव के आवास पर हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष तारिक लिटिल ने कहा कि जन संपर्क बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा वोट वनवाए।समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अवीनाश मिश्रा, जिला सचिव खालिद, राणा, राजेश यादव, जितेंद्र सिंह यादव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष केशव यादव, प्रदेश सचिव सतीश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रूम सिंह, रविंद्र यादव आदि रहे।अध्यक्षता बलराम सिंह यादव और संचालन नगर अध्यक्ष नुशरत शेख ने किया।संगठन को मजबूत बनाने की अपील : आंवला/बहेड़ी। आंवला में सपा की जैन मंदिर रामनगर में आयोजित मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी 27 जनवरी से पार्टी प्रत्येक बूथ पर पीडीए की पंचायत करेगी।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनमानस परेशान है ऐसे में हमें प्रत्येक बूथ पर अपने संगठन को मजबूत करना होगा।तभी 2027 में सत्ता परिवर्तन कर पार्टी की सरकार बना सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक पं. आरके शर्मा ने की। इधर, बहेड़ी के सपा कार्यालय की बैठक में एकजुट होने का आह्वान किया गया। दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफा उर रहमान ने विचार रखे।