
प्रयागराज मेला क्षेत्र महाकुंभ मे आज शाम को लगभग साढे चार बजे आग लग गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार आग शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 मे गीता प्रेस कैंप मे ये आग लग गई। अफसरों के अनुसार खाना बनाने समय गैस सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से यह आग लगी। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इसमे गीता प्रेस के 180 टेंट जल गए। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड टीम भेजी गई, फायल बिग्रेड टीम ने एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना मे एक सन्यासी के एक लाख रूपय भी जल गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। महाकुंभ मेले मे आग लगने के समय रेलवे ब्रिज से ट्रेन गुजर रही थी उसी वक्त एक यात्री ने तस्वीर भी ली।।आग लगने से मेला क्षेत्र मे अफरातफरी मच गई। जानकारी अनुसार खाना बनाते समय मे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिस कारण आग लगने की यह घटना घट गई।