A2Z सभी खबर सभी जिले की

26जनवरी 2025को प्रातः 10:00 लखनऊ विधानसभा के समक्ष माननीया राज्यपाल महोदया द्वारा ध्वजारोहण के तत्काल बाद सम्पूर्ण शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा।

प्रेस-विज्ञप्ति

लखनऊ।

1. दिनांक 26 जनवरी, 2025 को प्रातः 10:00 बजे विधानसभा के समक्ष मा. राज्यपाल महोदया द्वारा ध्वजारोहण के तत्काल बाद सम्पूर्ण शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा।

2. प्रातः 10:00 बजे 52 सेकेण्ड के लिए पूरा शहर थम जायेगा तथा शहर के सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल होगा, इसके लिए 05 मिनट पूर्व सायरन बजाया जायेगा।

3. राष्ट्रगान का प्रसारण सम्पूर्ण शहर में एल.ई.डी. स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम व स्मार्ट सिटी में लगे आई.टी.एम.एस. के जरिये होगा।

4. पुलिस विभाग द्वारा शहर के प्रत्येक चौराहे पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा।

5. एक मिनट पूर्व यातायात रोक दिया जायेगा तथा राष्ट्रगान के उपरान्त पुनः सुचारू यातायात प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

6. उक्त कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी, 2025 को प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!