बस्ती

बस्ती में किशोरी की सड़क हादसे में मौत

बस्ती में किशोरी की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ्तार कार, मुंडन संस्कार…

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अयोध्या से दर्शन कर सिद्धार्थनगर जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 17 वर्षीय युवती खुशी उर्फ अंशिका की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार के लोग अयोध्या मुंडन संस्कार के लिए गए थे। देर रात दर्शन के उपरांत अयोध्या से निकले। रास्ते में ढाबे पर भोजन किया और देर रात एक बजे कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरी गांव के पास पहुंचे थे कि तभी चालक को झपकी आने के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे संकेतक से टकराकर पलट गई।

सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भिजवा दिया। थाना प्रभारी कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल चले गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!