A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पत्नी की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में छिपाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा

पत्नी की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में छिपाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्ट पवन सावले

धार कोतवाली पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 27 फरवरी को एक महिला का सुबह शहर के दिलावरा रोड स्थित इमलीबन क्षेत्र में स्कूल क्रमांक-6 के पीछे भूसे के ढेर में मिला था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान सुनीता उर्फ सर्मा बाई के रूप में की। मृतिका अपने पति रमेश के साथ उसी घर में रहती थी, जहां शव मिला था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रमेश दो दिनों से फरार था।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी को खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव को घर के बगल में पड़े सोयाबीन के बगदे में छिपा दिया था। शव से बदबू आने पर आरोपी रमेश फरार हो गया था।

श्री पाटीदार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी रमेश डांगी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया।घटना का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रमेश गांव कठोडिया लौटने वाला है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश दी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पिछले 15 दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी और अंततः उसे पकड़ने में सफल हो गई। धार कोतवाली पुलिस ने थाने में कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जेल की सलाखों के बीच भेज दिया गया है।
इनकी रही अहम भमिका-
आरोपी को पकड़ने में धार कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह, अजय सिंह चौहान, अरविंद चौहान व सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

पवन सावले

भारतीय पत्रकार परिषद जिला प्रभारी
Back to top button
error: Content is protected !!