A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़नागपुरसमाचार

मां बम्लेश्वरी मंदिर- श्रदधालुओं से भरा रोपवे ट्राॅली पलटी

20250426 113427

20250426 113407

20250426 113351
=================================== वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी अनुसार-छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई रोपवे की एक ट्रॉली अचानक से टूटकर नीचे जमीन पर गिर गई। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पूर्व मंत्री और वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा और भाजपा नेता बम्लेश्वरी देवी मंदिर से दर्शन करके वापस रोपवे ट्रॉली से लौट रहे थे। प्राप्त हुई जानकारी के रोपवे ट्रॉली हादसे की यह घटना शुक्रवार 25 मई दोपहर लगभग दो के आसपास हुई जब रोपवे ट्रॉली ट्राॅली स्टेशन पर आकर रूकी थी। ट्राॅली अपने तय स्थान से आगे बढ़ गई और पलट गई। जानकारी अनुसार इस घटना में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें रायपुर इलाज के लिए ले जाया गया । इस घटना में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा बाल बाल बच गए। जानकारी अनुसार रोपवे ट्राॅली का संचालन दोपहर 01 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है और 03 बजे से फिर शुरू किया जाता है। परंतु भाजपा नेताओं के बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के कारण ट्रॉली का संचालन जारी रखा गया था। रोपवे ट्रॉली पलटने के समय मे ट्रॉली में रामसेवक पैकरा, भाजपा के भरत वर्मा, बम्लेश्वरी मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भिलाई नगर-निगम के नेता दयासिंह तथा अन्य लोग शामिल थे। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार रोपवे ट्रॉली को उसके तय जगह से आगे बढ़ाया गया और जब ट्रॉली चढ़ाई पर थी उसी वक्त ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। जानकारी अनुसार इस घटना में भाजपा नेता भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए उनके हाथ में और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी अनुसार उनका रायपुर मे इलाज जारी है। इस घटना के बाद मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने मीडिया मे कहा कि इस हादसे की पूरी जवाबदारी दामोदर इंफ्रास्ट्रक्चर पर है, रोपवे ट्रॉली का संचालन कार्य तकनीकि रूप से कंपनी के द्वारा ही किया जाता है। जानकारी अनुसार रामसेवक पैकरा जी कुंदरगढ़ मंदिर में भी रोपवे ट्रॉली लगवाने की तैयारी कर रहे थे। इस कार्य के लिए ही वे रोपवे संचालन तथा उससे संबंधित जानकारी लेने के लिए डोंगरगढ़ मंदिर पहुंचे हुए थे परंतु मंदिर से लौटते वक्त रोपवे से आते समय यह हादसा हो गया । जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस प्रकार की रोपवे ट्रॉली के कई हादसे हो चुके हैं और हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी इसको लेकर सुरक्षा के लिए कोई उचित उपाय नही किया गया। कल के हादसे के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!