A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

कोंच: विद्युत विभाग द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों को चैक कर उसमें ऑयल (तेल) डाला गया

कोंच: विद्युत विभाग द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों को चैक कर उसमें ऑयल (तेल) डाला गया

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन

कोंच (जालौन) कोंच नगर में भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ के निर्देश पर जेई अंकित साहनी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों को चेक किया गया एवं उसमें तेल डाला गया। वही विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की मांग बढ़ने के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुक जाते हैं इस समस्या से निजात पाने के लिए ट्रांसफार्मरों को चिन्हित किया गया है जिसमें कार्यशाला खंड द्वारा ट्रांसफार्मरों में ऑयल (तेल) डालने का कार्य किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर ऑयल का उचित स्तर बनाए रखने से उपकरण की कार्य क्षमता बनी रहती है और गर्मी में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मरों की फुंकने की संभावना कम हो जाती है। उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से टीम बनाई गई है। जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और बिजली अच्छी मिले। इस मौके पर जेई अंकित साहनी, जेई अमन पांडेय अजीम बाबू जी, लाइनमैन संदीप झां,गब्बर कुशवाहा, केके पटेल आदि समस्त विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही।

IMG 20250426 175620

Back to top button
error: Content is protected !!