A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंडखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य

घनसाली को ₹41.21 करोड़ की सौगात… पर सिस्टम पर सवाल भी

🏥 घनसाली को ₹41.21 करोड़ की सौगात… पर सिस्टम पर सवाल भी

 

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पिलखी, टिहरी गढ़वाल में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। ₹41.21 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी हुआ।

 

सीएचसी निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले श्री कृष्णा गैरोला जी व उनके परिवार को सम्मानित किया गया।

 

सरकार का कहना है कि यह पहल क्षेत्र को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ देगी।

 

अब सुनिए ज़मीनी हकीकत

 

जनता पूछ रही है —

जब बेलेश्वर का CHC बेलेश्वर पहले से है, तो हालात ऐसे क्यों हैं कि वहीं से मरीजों को पिलखी रेफर किया जाता है?

 

नाम CHC का…

लेकिन इलाज के लिए “पिलखी जाओ” का फरमान!

 

लोग तंज कस रहे हैं —

“अगर CHC से phc ही रेफर होना है, तो फिर CHC का दर्जा किस काम का?”

 

शिलान्यास स्वागत योग्य है, करोड़ों की योजनाएँ भी अच्छी हैं…

लेकिन जनता चाहती है कि अस्पतालों के बोर्ड नहीं, सुविधाएँ अपग्रेड हों।

 

अब नजर इस बात पर है कि नई घोषणा जमीन पर कितना बदलाव लाती है —

#घनसाली #बेलेश्वर #पिलखी #स्वास्थ्य_सिस्टम #जनता_का_सवाल

Back to top button
error: Content is protected !!