A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले बदमाश को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विकाश कुमार शाहवाल, पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन, लोकेश कुमार सिंहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं ललित कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों एवं जिला बदर आरोपियों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना गोपालगंज पुलिस ने सक्रिय रोड पेट्रोलिंग के दौरान त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई करते हुए एक जिला बदर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 25.02.2026 को थाना गोपालगंज में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक व्यास नियमित रोड पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर का बदमाश जग्गी उर्फ जगदीश पिता भगवान दास रैकवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड तिली, थाना गोपालगंज, सागर, सागर सेलिब्रेशन तिरूपतिपुरम क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक दीपक व्यास द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में आरक्षक अंकित तिवारी, आरक्षक हीरेन्द्र एवं आरक्षक दशरथ को वायरलेस के माध्यम से मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर सागर सेलिब्रेशन तिरूपतिपुरम क्षेत्र में दबिश दी गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर बचने का प्रयास करने लगा, किंतु पुलिस की सतर्कता एवं सूझबूझ के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सागर के आदेश तहत 06 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया था। आदेश के पालन में आरोपी को दिनांक 06.11.2025 को मालथौन बॉर्डर से जिला सीमा के बाहर छोड़ा गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए पुनः सागर शहर में प्रवेश करना पाया गया। आरोपी से सागर आने का वैध कारण पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका। इस प्रकार आरोपी द्वारा न्यायालय एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना प्रमाणित हुआ।
आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को समय 19:15 बजे समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को नियमानुसार दे दी गई है। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सागर के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिला बदर एवं अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोपालगंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। गोपालगंज पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग, त्वरित प्रतिक्रिया एवं रणनीतिक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश गया है। जिला बदर आरोपियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!