
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 01 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ-: आज बुधवार 01 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ है रहा है। नये वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव भी हो रहें हैं। इन बदलावों से देश की आम जनता की आर्थिक दैनिक रोजमर्रा जीवन पर भी पड़ेगा।। आज एक अप्रैल से नया कर प्रणाली लागू हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना भी महंगा हो गया है। टोल नाका दरों में वृद्धि की गई है छत्तीसगढ प्रदेश में आज बुधवार 01 अप्रैल 2026 से प्रापर्टी की रजिस्ट्री सस्ती हो गई है। राशन की दुकानों में अब तीन महिने का चावल एकसाथ प्राप्त होगा। आज एक अप्रैल से देश भर में नया आयकर प्रणाली 2025 लागू होगा, जो कि 1961 पुराने आयकर अधिनियम का स्थान लेगा। नये आयकर कानून के अंतर्गत कर प्रणाली को सरल बनाने की कोशिश की गई है। गैर ऑडिट करदाताओं के लिए आईटीआर -3′ और आईटीआर-4, दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ाकर अब 31 अगस्त किया गया है। आज एक अप्रैल से देशभर के टोल नाकों पर नगद भुगतान को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। अब टोल नाकों पर टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्टैग या फिर यूपीआई जैसे माध्यम से ही किया जा सकेगा। नये वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड और केवाईसी से संबंधित नियमों को और मजबूत किया गया है। बैंक खातों निवेश और कर से संबंधित सभी लेनदेन में पहचान का सत्यापन करना जरूरी होगा, जिसमें कि बिना सत्यापन के ट्रांजेक्शन पर रोक भी लगेगी। अब पैन कार्ड के लिए आधार ही नही बल्कि आधार के साथ जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल की कक्षा दसवीं की अंकसूची भी लगेगी। आज बुधवार 01 अप्रैल 2026 से ट्रेन टिकिट रद्द किए जाने को लेकर नियमों में भी परिवर्तन किया जा रहा है। अब रेल यात्रायों को ट्रेन छूटने से कम से कम आठ घंटे पहले ही अपना टिकिट रद्द करवाने पर ही पैसा वापस मिलेगा। पहले यह सीमा चार घंटे की थी। आज नये वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से लागू नये वेतन प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अब कर्मचारी के कुल सीटीसी का कम से कम 50% तक रखना जरूरी होगा। कंपनियां भत्तों का हिस्सा 50% से अधिक नहीं रख पायेंगी, इससे सैलरी स्ट्रक्चर मे बड़ा परिवर्तन भी आयेगा। छत्तीसगढ प्रदेश में आज बुधवार 01 अप्रैल से हो रहे बदलाव-: रजिस्ट्री सस्ती। स्टाम्प ड्युटी पर 12% सरचार्ज समाप्त। जमीन मकान, दुकान आदि खरीदना छग मे सस्ता हुआ। आज एक अप्रैल बुधवार से राशन दुकानों से तीन महिने अप्रैल, मई और जून का राशन एकसाथ मिलेगा। इससे राशनकार्ड धारकों को बार बार राशन दुकान जाने की जरूरत नही होगी। छग मे एक अप्रैल से प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब।आज सा शराब भी हुई महंगी, ड्युटी बढ़ने से देशी विदेशी बियर महंगी हो जायेंगी। देशी शराब की दरें पहले जैसी ही रहेंगी।








