
धनबाद बलियापुर
बलियापुर थाना के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने अपनी जान को जोखिम में डालकर एक युवक को बचाया

थाना प्रभारी की मानवता की मिशाल:- बलियापुर प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया अधिकारियों की हर तरफ तारीफ की तारीफ
बलियापुर पुलिस अधिकारी सत्यजीत कुमार ने भीड़ में घुसकर एक व्यक्ति को अपने घेरे में लिया और उन्होंने कहा “पहले मुझे मारो” तनाव के बीच में पुलिस अधिकारी की संवेदनशीलता देखने को मिली बलियापुर पुलिस की सराहना हो रही है चारों तरफ l
हाल ही में एक तनावपूर्ण स्थिति के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति भीड़ के बीच फंस गया था, स्थिति बिगड़ते देख थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने खुद आगे बढ़कर युवक को अपने सुरक्षा के घेरे भी लिया और प्रदर्शनकारियों के मुताबिक उन्होंने करीब 15 से 20 मिनट तक युवक को अपने साथ सुरक्षित रखते हुए उसे किसी भी नुकसान होने से बचाया l
वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी ने भीड़ के सामने साफ शब्दों में कहा इन्हें कोई हाथ नहीं लगाएगा “जिसे मारना है वह मुझे मारे” उनके इस साहसिक और निष्पक्ष रवैया ने एक बहुत बड़ा अनहोनी होने से बचा लिया घटना के बाद इलाके में उनकी जमकर सराहना हो रही है जिस युवा की जान बचाई गई उसने भी थाना प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त की और उनकी कार्यशैली को सलाम किया l








