राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश प्रमोद शर्मा ने रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके स्मृति चिन्ह किया भेंट
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश प्रमोद शर्मा ने रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके स्मृति चिन्ह किया भेंट
रिपोर्ट:बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया साथ में उपस्थित रहे डॉ0 रंजीता शर्मा एवं ऋषि चौरसिया यह मुलाकात संगठन की भावी योजनाओं एवं पत्रकार सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर सार्थक संवाद के उद्देश्य से आयोजित की गई बैठक के दौरान राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार प्रतिनिधि मंडल संगठन पदाधिकारी एवं मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ जन शामिल होंगे अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा पर बल दिया जाएगा पत्रकारों के ऊपर आए दिन हो रहे हमलो की रोकथाम एवं फर्जी मुकदमो से पत्रकारों की सुरक्षा डिजिटल पत्रकारिता की चुनौतियों तथा संगठन किसी सकारात्मक रूप में मीडिया की हम भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है ऐसे में पत्रकारों को निर्भीक और निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना अनिवार्य है परिषद पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा सुरक्षा सम्मान विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें एक मजबूत संगठनात्मक मंच प्रदान करने के लिए प्रयासरत है संगठन के मुखिया देवेंद्र कुमार मिश्रा हर समय पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष बल देते रहते हैं प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा जी ने बताया कि संगठन देशभर में अपनी इकाइयों का विस्तार कर रहा है ताकि जिला एवं तहसील स्तर तक पत्रकारों को सशक्त किया जाए इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी संगठन के प्रयासों को सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को सरकार और जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है उनकी सुरक्षा सम्मान सुनिश्चित करण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है उन्होंने परिषद के कार्यों को सकारात्मक बताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री को आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतीत के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया संगठन पदाधिकारी ने इस पत्रकार हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस भेट से राष्ट्रीय स्तर पर परिषद की गतिविधियों को नई गति और मजबूती मिलेगी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का एक ही उद्देश्य है पत्रकारों की सुरक्षा संगठन की प्राथमिकता है