
ग्राम पंचायत पक्की में स्वच्छ भारत मिशन योजना में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। IHHL के तहत जिन पात्र परिवारों को सूची में दर्शाया गया है वे सब सामान्य महिला और पुरुष है लेकिन सूची में उनको ट्रांसजेंडर दिखाया गया है।एक परिवार को तो sc कैटेगिरी में दिखाया गया है जबकि वे परिवार ओबीसी कैटेगिरी के संबंध रखता है।जब इसके बारे में ग्राम पंचायत् पक्की के प्रशासक से बात की तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया और सचिव महोदय ने तो फोन ही नहीं उठाया ना ही कोई जवाब दिया ।जिससे कोई बड़ी गड़बड़ी की आशंका है।ये सभी पात्र परिवारों की सूची गांव 3 सी बड़ी के नाम है। ग्राम पंचायत पक्की में इससे पूर्व भी कई गड़बड़ियां ग्राम पंचायत में सामने आई है कभी नरेगा की तो कभी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की और कभी नशे की ।ग्राम पंचायत पक्की में अब ये किसी बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है जिसकी रिपोर्ट बीडीओ साहब को भेज कर मामले की जानकारी ली जाए गई और जिला कलेक्टर महोदय को मामले से अवगत करवाया जाए गा।की ये IHHL फैज़ 2 में पात्र परिवारों को किस कारण से ट्रांसजेंडर दिखाया गया है ।ये कोई गड़बड़ी है या कोई मिस्टेक हुई है ये जांच का विषय है।जांच के लिए फाइल को जिला कलेक्टर को अवगत करवाया जाए गा
VB LIVE से गुरबचन सिंह की विशेष रिपोर्ट








