
निवाड़ी। निवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत माह फरवरी 2026 के राशन का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर राशन प्राप्त कर लें।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सरिता अग्रवाल ने जानकारी दी कि फरवरी माह के राशन वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है और इस अवधि में किसी भी परिस्थिति में विस्तार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 86.85 प्रतिशत हितग्राहियों को राशन वितरित किया जा चुका है, जबकि करीब 13 प्रतिशत हितग्राही अभी भी राशन प्राप्त करने से शेष हैं।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में सभी उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से समय पर राशन प्राप्त करने की अपील की है।








