A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

होली व रमजान को लेकर पिपरवार थाना मे हुई शांति समिति की बैठक।।

"आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का लिया गया निर्णय"

होली व रमजान को लेकर पिपरवार थाना मे हुई शांति समिति की बैठक।।

“आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का लिया गया निर्णय”

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। रंगो का त्योहार होली एंव पवित्र माह रमजान को लेकर पिपरवार थाना परिसर मे गुरूवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता टंडवा एसड़ीपीओ प्रभात रंजन बरवार और संचालन पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने किया।बैठक मे होली का त्योहार आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक मे रात्री दस बजे के बाद डीजे नही बजाने, अवैध शराब बेचने वालो पर सख्त कारवाई करने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि एक तरफ पवित्र माह रमजान चल रहा है तो दुसरी ओर रंगो का त्योहार होली भी है।ऐसे मे सभी लोग आपसी एकता के साथ पर्व मनाये।किसी को भी जबरन रंग नही लगाये।उन्होंने कहा की हुड़दंग मचाने वालों एंव आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वालो पर पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।इसके अलावा उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगो से बच्चा चोरी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह का संदिग्ध दिखने एवं अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालो को किसी भी कीमत मे बक्शा नही जाएगा।उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता का प्रतीक माने जाने वाले पिपरवार एरिया में सभी त्योहारों को यहां के लोग आपसी भाईचारगी के साथ मनाते आ रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारगी और शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का निर्णय लिया।बैठक के अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी प्रभात रंजन बरवार,थाना प्रभारी अभय कुमार,अवर निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह,सुरेन्द्र उपाध्याय,बेंती मुखिया सरिता देवी,किचटो संगीता देवी,पंसंस कुमारी अनुप्रिया,इकबाल हुसैन, बिनोद सिंह,पंकज कुमार दास,उमेश मेहता,रमेश मुंडा,अंगद महतो,रवि भारद्ववाज,किशन सिंह, मुंशी राम,संजय प्रसाद, मुकेश राणा सहित कई लोग मौजुद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!