
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों में 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना 27 फरवरी को गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मतगणना की जानकारी:- गढ़वा नगर परिषद के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, जहां तीन चरणों में मतगणना होगी।- नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर के लिए 10 टेबल निर्धारित किए गए हैं, जहां तीन राउंड में मतों की गिनती होगी।- नगर पंचायत मंझीआँव के लिए 9 टेबल की व्यवस्था की गई है, जहां दो चरणों में मतगणना कार्य संपन्न किया जाएगा।- कुल 33 टेबलों के माध्यम से मतों की गिनती की जाएगी।- मतगणना शुक्रवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।
मतगणना को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा 33 से अधिक पर्यवेक्षकों तथा 66 से अधिक मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।






