A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जन अधिकार पार्टी (ज.) प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी हरिद्वार से की मुलाकात जिले में सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

हरिद्वार, 27 फरवरी 2026आज जन अधिकार पार्टी (ज.) के हरिद्वार प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से शिष्टाचार भेंट कर जिले में हाल ही में बढ़ रही सौहार्द बिगाड़ने की घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि जिले में धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन अधिकार पार्टी (ज.) किसी भी नागरिक के साथ उसकी आस्था, पहचान या समुदाय के आधार पर हिंसा या उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र की शांति एवं सामाजिक समरसता के लिए गंभीर खतरा हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

प्रदेश सचिव कुर्बान अली ने भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण बनता है, जिसे समय रहते रोकना अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव कुर्बान अली, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष कोमल, प्रीति, अर्जुन, आदिल ठेकेदार, रिजवान ठेकेदार, शेरा मलिक, मोमिन मलिक एवं सुशील सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!