A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

फौरी छापेमारी रही सफल, पुलिस टीम ने 02 गाय सकुशल बचाई , डेढ़ कुंतल गौमांस व अन्य पशु अंग बरामद

फरार संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश जारी

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। गन्ने के खेत में गौकशी की सूचना पर दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस ने ग्राम रणसुरा में एक घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत में छापेमारी की। पुलिस टीम को मौके पर देख गौकशी में लिप्त आरोपी फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गौवंशीय पशु के 04 पाये, लगभग 150 किलोग्राम लाल, गुलाबी एवं पीले चर्बीदार मांस के टुकड़े, 01 अदद गौवंशीय पशु की खाल, 01 जोड़ी जूते तथा पेड़ से रस्सी से बंधे 02 जीवित गौवंशीय पशु बरामद किए।

मांस परीक्षण हेतु ब्लॉक बहादराबाद से बुलाए गए पशुचिकित्साधिकारी द्वारा निरीक्षण में प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय पशु का बताया गया। इस आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 195/26, धारा 3, 5, 11 उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।

मौके से बरामद 02 जीवित गौवंशीय पशुओं (गाय) को सकुशल मुक्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौकशी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

कोतवाली लक्सर

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कौशयारी

व0उ0नि0 नितिन चौहान

अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल

का0 कपिल देव

का0 अरुण चौहान

का0 रविन्द्र चौहान

का0 अक्षय तोमर

गौ वंश स्क्वॉड हरिद्वार टीम

हे0का0 सुनील कुमार

का0 दीवान सिंह

का0 राजेन्द्र रावत

का0 बृजकिशोर

का0 प्रवीण

म0का0 की कार्रवाई।

Back to top button
error: Content is protected !!