
माँ लिलौरी मंदिर के समीप प्रस्तावित 12 एकड़ भूमि पर बनेगा बस स्टैंड, दुकानदारों ने बांटी मिठाई
धनबाद
कतरास स्थित माँ लिलौरी मंदिर के समीप राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 12 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड निर्माण की घोषणा से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को लिलौरी मंदिर दुकानदार एवं धर्मशाला समिति के सदस्यों ने राज्य सरकार, उपायुक्त और बाघमारा अंचल अधिकारी के प्रति आभार जताते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।
दुकानदारों और धर्मशाला समिति के सदस्यों ने कहा कि कतरास में अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड बनने से न केवल शहर बल्कि आसपास के लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने विशेष रूप से स्थल चयन में मुख्य भूमिका निभाने वाले धनबाद उपायुक्त और बाघमारा सीओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
खुशी प्रकट करने वालों में सुरेश महतो, तारा पदों महतो, चंदन महतो, मंटू साव, शंकर भगत, राखिहरी पटवा, सुजीत महतो, पप्पू महतो, धनंजय कुम्हार, रमेश महतो, सुमित महतो, रूपेश महतो, महेश महतो, राकेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







