
धनबाद
नगर निकाय चुनाव
मीडिया कोषांग
नगर निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर आज न्यू टाउन हॉल में मतगणना से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।
सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उससे संबद्ध सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र को ब्रीफ करते हुए अपर समाहर्ता सह महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी श्री विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर एवं निर्वाची पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार एकरूपता के साथ मतगणना करें। मतपेटिका खोलने के पूर्व लेबल (एड्रेस टैग) तथा सील को भलीभांति देख लें और प्रत्याशी के एजेंट को संतुष्ट करें। मतपत्र के वैध और अवैध करने में पूरी सावधानी बरतें।
इसके पूर्व मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण ने हेल्प डेस्क, बज्रगृह, रिसीलिंग और निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के कार्य एवं दायित्व के बारे में पावर प्वाइंट के साथ विस्तार से समझाया।
उन्होंने मतपत्र की गिनती समाप्त होने के बाद प्रपत्र 19, 20, 21, 22 आदि भरने की प्रक्रिया को बारिकी से समझाया। वहीं 2 प्रत्याशी के मत बराबर होने पर लॉटरी प्रक्रिया को भी समझाया।
प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र में एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, श्री मुरारी नायक, श्री विकास त्रिवेदी समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री संजय कुमार, श्री राज कुमार वर्मा, श्री कुमार वंदन उपस्थित थे।







