A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शनिवार संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया

प्रथम उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर भरे रहने के कारण सदर अस्पताल रेफर

गोविंदपुर : प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दरमानियां बाजार में शनिवार संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका प्रथम उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर भरे रहने के कारण सदर अस्पताल रेफर IMG 20250426 WA0111

IMG 20250426 WA0109कर दिया गया है जबकि बाइक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब दरमानियां बाजार निवासी स्वर्गीय अजीज खान के पुत्र हैं मतीन मियां अपने घर से गोविंदपुर बाजार जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोविंदपुर लाया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशीकांत कुमार एवं डॉ. रविंद्र विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया, जहां उनका सीटी स्कैन सहित अन्य जांच कराई जायेगी.
घटना की सूचना पर गोविंदपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक और चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बाइक चालक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना के आढ़ा जमाडिया निवासी अरुण कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बाइक को थाने में जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. डॉ. निशीकांत कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. सिर पर गहरी चोट के साथ-साथ शरीर में भी कई जगह गंभीर जख्म हैं. इलाज के लिए सीटी स्कैन और अन्य विशेष जांच की आवश्यकता थी, इसलिए उन्हें सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है. इस दुर्घटना को लेकर दरमानियां बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Back to top button
error: Content is protected !!