नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश करेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो-25
योगी सरकार के 35 विभाग के नोडल ऑफिसर संभालेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की कमान
50 हजार स्क्वायर मीटर में लगेगी 12 विभागों के 48 स्टेकहोल्डर की प्रदर्शनी
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा जीआई टैग उत्पादों का जलवा
ओडीओपी प्रोडक्ट आगरा का पेठा, मलिहाबाद का आम, मुरादाबाद का ब्रास और बनारस की साड़ी का जलवा देखेगी दुनिया
लखनऊ
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
योगी सरकार एक बार फिर देश-दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश की ताकत, संभावनाओं और उपलब्धियों को पेश करने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर के बीच तीसरे ग्रैंड मेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 का आयोजन करने जा रही है। इस मेगा इवेंट की कमान प्रदेश के 35 विभागों के नोडल अधिकारी संभालेंगे, जबकि 50,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में 12 प्रमुख श्रेणियों के तहत 48 स्टेकहोल्डर्स अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश को व्यापार, निवेश, उद्यमिता और सांस्कृतिक विरासत के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करना है। ट्रेड शो के जरिये प्रदेश की बहुआयामी क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
मिशन डायरेक्टर, विशेष सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारी संभालेंगे कमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में ट्रेड शो को भव्य आयोजित कराने के लिए शो में भाग लेने वाले विभागों और उनके नोडल अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गयी है। इनमें कुल 35 विभागों के मिशन डायरेक्टर, विशेष सचिव, निदेशक और आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो यूपीआईटीएस- 25 के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शो में यूपी इन्वेस्ट, इंडस्ट्रियल अथॉरिटीज (यूपीसीडा, गीडा, यीडा), एमएसएमई, कृषि, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पशुपालन, खादी, एमएसएमई आदि विभागों की सक्रिय भागीदारी होगी। ट्रेड शो में प्रदर्शनी को 12 श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें इंडस्ट्री, एमएसएमई, कृषि एवं संबद्ध उद्योग, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, पर्यटन, परिवहन, ईवी तथा वित्त शामिल हैं। इन श्रेणियों में कुल 48 स्टेकहोल्डर्स अपनी-अपनी प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। यह प्रदर्शनी 50 हजार स्क्वायर मीटर में लगाई जाएगी। अकेले एमएसएमई सेक्टर ही 15,700 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाएगा, जो इस सेक्टर की ताकत और विविधता को दर्शाता है।
*जीआई टैग और ओडीओपी की दिखेगी अहम भूमिका*
ट्रेड शो में प्रदेश के जीआई टैग और ओडीओपी की अहम भूमिका रहेगी। इसमें आगरा का पेठा, मलिहाबाद का आम, मुरादाबाद का ब्रास, बनारस की साड़ी, भदोही का कालीन, लखनऊ की चिकनकारी जैसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वोकल फॉर लोकल विजन को साकार करते हुए इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक खरीदारों से जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। ट्रेड शो प्रदेश में निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मेगा इवेंट में हेल्थ, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा निर्माण, कृषि-प्रौद्योगिकी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में एमओयू भी संभावित हैं। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर’ का जीवंत उदाहरण होगा, जो देश और दुनिया को प्रदेश की बदलती पहचान और संभावनाओं से रूबरू कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगने वाला ट्रेड शो प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।
अडाणी फाऊंडेशन और गीता गुप्ता चेरी टेबल ट्रस्ट (जी, जी,, नर्सिंग होम ) के संयुक्त तत्वावधान में नि शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ
26/02/2026
#प्राथमिकस्वास्थ्यकेंद्रपिलखी
26/02/2026
नरसिंहपुर जिले के थाना चीचली के अंतर्गतअवैध मादक पदार्थ में चीचली पुलिस की सफलता
26/02/2026
घनसाली को ₹41.21 करोड़ की सौगात… पर सिस्टम पर सवाल भी
26/02/2026
रीठी रोड़ पर बड़ा हादसा कोयला से भरा ट्रक पलटा काफी देर तक लगा रहा जाम
26/02/2026
नरसिंहपुर जिले के थाना चीचली के अंतर्गत आवेध मादक पदार्थ में चीचली पुलिस की बड़ी सफलता
26/02/2026
देवरिया में खतौनी में अंश सुधार और नाम संशोधन के मामले में लापरवाही तथा अवैध धन की मांग के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव हुए निलंबित
26/02/2026
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश प्रमोद शर्मा ने रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके स्मृति चिन्ह किया भेंट
26/02/2026
उत्तर प्रदेश में संपत्ति विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वाले 46,816 अफसरों और कर्मचारियों की इस माह की सैलरी रोक दी गई है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!