A2Z सभी खबर सभी जिले की

सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे जिले भर मे अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था और यातायार व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है l

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार, आज दिनांक 26.04.2025 को सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, गया पुलिस द्वारा सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों, चेक पोस्ट और चौक-चौराहों पर वाहन जांच की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना, असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!