A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मैनपुरी बेवर में दो पक्षों के बीच मारपीट: गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, केस दर्ज

जिला संवाददाता हरिओम।  मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के रामनगर गढ़िया गांव में दो। पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आया है। IMG 20250426 151356 1रवि शाक्य ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर 4 बजे अपने घर के सामने बैठे थे। इस दौरान पप्पू, आकाश, विजय और कामिनी गालियां दे रहे थे। जब रवि और उनके परिजनों ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।दूसरे पक्ष की कामिनी देवी ने बताया कि उनके पति बाजार जा रहे थे। बेटी उन्हें पैसे दे रही थी। इसी दौरान कल्लू नेविवाद शुरू किया। फिर पप्पू और उसकी बहू भी आ गए और मारपीट शुरू कर दी।थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई। रवि और उनके परिजनों के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!