A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजन विधिक साक्षरता जागरूकता दिवस

श्रीमती गंगा पटेल विशेष न्यायाधीश फास्ट्रेक कोर्ट शक्ति के द्वारा श्रमिक दिवस पर कानूनी जानकारी दी गई

सकि समाचार-आज दिनांक 1/5/2025 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सोंठी में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था, जिसमें श्रीमती लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ती के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा, “श्रमिक हमारे देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हमारी नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। बालकों के अधिकार एवं अन्य कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
श्रीमती गंगा पटेल विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ति द्वारा श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिला श्रमिकों के अधिकार, ईएसआई, पीएफ और श्रम कानूनों से संबंधित जानकारियाँ दी गईं ताकि वे किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करने में सक्षम हो सके।

  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, सरपंच श्रीमती रेखा अशोक यादव,उप सरपंच श्री मुकेश डेंसिल,प्रभारी रोजगार सहायक श्री विष्णु धीरहे एवं तकनीकी सहायक श्री लेख बहादुर सिंह, कोर्ट स्टाफ दीपेंद्र मधुकर,विकास कुंभकार और पैरालीगल वॉलेंटियर मनीष साहू, पहलाद बंजारे उपस्थित  रहे। शिविर का समापन श्रमिकों को कानूनी पुस्तिकाएं और हेल्पलाइन नंबर वितरित कर किया गया।

IMG 20250501 143058

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!