A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आईटीआई प्राचार्य बने विवेक 

एमपीपीएससी परीक्षा में चौथी रैंक , प्रथम श्रेणी अधिकारी बने

सीधी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुसमी में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में पदस्थ विवेक सिंह का चयन एमपीपीएससी के माध्यम से आईटीआई प्राचार्य के रूप में हुआ है। विवेक सिंह के चयन पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

विवेक सिंह पिता ईश्वरदीन सिंह निवासी ग्राम बहरी, तहसील सेमरिया वर्ष 2017 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में चयनित हुए थे। एमपीपीएससी परीक्षा 2023 मैं चौथी रैंक हासिल करते हुए विवेक सिंह प्रथम श्रेणी अधिकारी के रूप में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पद हेतु चयनित हुए हैं। उनके चयन पर शुभम सिंह ,मनीष धुर्वे, अभिषेक सिंह, रविकांत शुक्ला, दिनेश प्रजापति ,लवकेश पटेल, नीरज शर्मा, दीपांजय गौतम ,कुनसतलाल प्रजापति, योगेश कुशवाहा और अमन विश्वकर्मा सहित अन्य साथी कर्मचारी एवं सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!