

महराजगंज।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
महराजगंज। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली महराजगंज में प्रधानाचार्य श्री राजबहादुर सिंह की देखरेख में योग दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक गण ने हिस्सा लिया और विद्यालय परिसर में योग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे एलोपैथी दवाईयों का प्रयोग बढ़ गया है, जिसके नुकसान भी बहुत सारे है।इस समय योग के माध्यम से हम कई जटील बिमारियों को ठीक कर सकते है। कोरोना काल में संम्पूर्ण विश्व में योग और आयुर्वेद ने लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मराज गौतम ओम प्रकाश पटेल अनुराग मिश्रा अक्षय विश्वकर्मा आनन्द त्रिपाठी बिष्णु बर्मा ओमप्रकाश आदि ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
[yop_poll id="10"]






