A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव जमानत पर बाहर था, कोर्ट से लौटने के बाद से था तनाव में

फिरोजाबाद में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
जमानत पर बाहर था, कोर्ट से लौटने के बाद से था तनाव में

फिरोजाबाद।
दक्षिण थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आया था और हाल ही में कोर्ट से पेशी के बाद लौटा था। परिजनों का कहना है कि तभी से वह तनाव में था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त शिवम उर्फ तानू (32) पुत्र स्व. विनोद कुमार निवासी अकबरपुर नारिया, थाना मंगलपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। वह हुमायूंपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

शनिवार रात लगभग 8-9 बजे के बीच उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि शिवम कुछ समय पहले दुष्कर्म के मामले में जेल गया था और जमानत पर रिहा हुआ था। 17 जून को कोर्ट में पेशी पर गया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान और तनाव में दिख रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!