A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क हादसे में युवक की मौत ओवरब्रिज से गिरने से गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत
ओवरब्रिज से गिरने से गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

फिरोजाबाद।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के बड़ी के नगला चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आमिर (25) पुत्र मोहम्मद शेरावत खान निवासी कश्मीरी गेट, गली नंबर 20/4 के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद आमिर एक इलेक्ट्रिशियन था और अपने पिता के साथ ही रहता था। उसकी तीन बहनें हैं। आमिर किसी काम से ओवरब्रिज पार कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि युवक की गिरने की वजह दुर्घटनावश थी या इसके पीछे कोई और कारण। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!