A2Z सभी खबर सभी जिले की

फुलराई निवासी की बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फुलराई निवासी की बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फुलराई (जसवंतनगर)।
जयपुर से अपने घर लौट रहे फुलराई निवासी एक व्यक्ति की बस में अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू उर्फ कृष्णवीर पुत्र सुरेश चंद्र (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जयपुर में एक कपड़े की मिल में काम करता था।

परिजनों के अनुसार बबलू मंगलवार को जयपुर से बस द्वारा अपने गांव फुलराई आ रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बबलू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!