
फिरोजाबाद: बाइक-एक्टिवा की टक्कर में व्यक्ति की दर्दनाक मौत
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के न्यू बायपास पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश (उम्र 39 वर्ष) पुत्र कुमार पाल निवासी रतौली थाना नारखी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्य प्रकाश बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी न्यू बायपास पर उनकी बाइक की टक्कर एक एक्टिवा वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सत्य प्रकाश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।