A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

देवभोग के बेलाट नाला में बनेगा उच्च स्तरीय पुल, 36 गांवों के लोगों को आने-जाने में होगी आसान

02 जुलाई 2025/ देवभोग क्षेत्र के 36 गांवों के लोगों को तेल नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण होने से आवागमन की उत्तम सुविधा मिलने लगेगी। तेल नदी पर स्थित बेलाट नाला में 90 मीटर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए शासन से 4 करोड़ 24 लाख रूपये की स्वीकृति पश्चात टेंडर प्रक्रिया जारी है। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात एजेंसी चयन उपरांत निर्माण कार्य की कार्यवाही बारिश को ध्यान में रखते हुए शुरू की जायेगी। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज देवभोग के बेलाट नाला पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नाला पर बनने वाले पुल के जगह और उससे लोगों को होने वाली सहुलियत का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से पुल का निर्माण उच्च प्राथमिकता में लेकर किया जायेगा। जैसे ही टेंडर प्रकिया पूर्ण होगी तथा बारिश का मौसम खत्म होगा, तेजी से पुल निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की उच्च प्राथमिकता है कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का त्वरित लाभ मिले। इसी उद्देश्य से सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही योजनाओं का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। बेलाट नाला में काफी लम्बे समय से पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लोगों की मांग एवं सुविधाओं को देखते हुए शासन-प्रशासन स्तर से पुल निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही किया गया। कुछ समय पश्चात बेलाट नाले पर उच्च स्तरीय पुल का लाभ लोगों को मिलने लगेगा। कलेक्टर श्री उइके ने देवभोग प्रवास के दौरान ग्राम कुम्हड़ईखुर्द में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पहुंचकर कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं से पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। साथ ही स्कूल के अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को अपने सामने पाठ पढ़कर सुनाने को कहा। बच्चों ने उत्सुकता के साथ कलेक्टर के समक्ष पाठ का पाठन किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि बारिश के चलते विकासखण्ड देवभोग मुख्यालय को तेल नदी के उस तरफ बसे 36 गांव को जोड़ने वाला बरसाती नाला बेलाट में हर बारिश काफी अधिक मात्रा में जल प्रवाह के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। रपटा में बहाव तेज होने से आवा-जाही बंद होने की भी समस्या सामने आती रही है। इसी समस्या की वस्तुस्थिति का अवलोकन करने एवं पुल निर्माण की आवश्यक कार्य योजना का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम बेलाट नाला का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेज बहाव होने पर सावधानी के सभी उपाय सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!