A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

मुज़फ्फरनगर: राशन डीलर की दबंगई ने खोली “माफिया राज” की पोल – अंगूठा लगवाकर राशन नहीं, धमकी जरूर! डीएम के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद के सदर ब्लॉक स्थित गांव लकड़संधा से सामने आया यह मामला शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और गरीबों के हक के साथ हो रहे खिलवाड़ की पोल खोल रहा है।

🔴 मुज़फ्फरनगर: राशन डीलर की दबंगई ने खोली “माफिया राज” की पोल – अंगूठा लगवाकर राशन नहीं, धमकी जरूर! डीएम के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद के सदर ब्लॉक स्थित गांव लकड़संधा से सामने आया यह मामला शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और गरीबों के हक के साथ हो रहे खिलवाड़ की पोल खोल रहा है। यहां सरकारी राशन डीलर सोनू और उसके गुर्गे गरीब लाभार्थियों से अंगूठा लगवाकर राशन देने से साफ इनकार कर देते हैं, और जब कोई गरीब अपना हक मांगता है, तो उसे धमकाया जाता है। वायरल वीडियो में राशन डीलर के गुर्गे यह कहते साफ सुने जा सकते हैं कि – “सरकार हमारी है, खाद्य मंत्री हमारे हैं, विधायक हमारे हैं, डीएसओ की क्या हिम्मत जो हमारे सामने बोले, एक फोन में देंगे उसे।” यह बयान न सिर्फ सत्ता का खुला दुरुपयोग दर्शाता है, बल्कि ग्रामीणों के हक पर सीधा हमला है।

ग्रामीणों ने जब राशन की लूट का विरोध किया और मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाई, तो राशन डीलर ने गुंडई पर उतरते हुए पूरे गांव को धमकाना शुरू कर दिया। डीलर के गुर्गों ने खुलेआम कहा कि यदि किसी ने मीडिया या प्रशासन से शिकायत की तो उसका राशन कार्ड कटवा देंगे और गांव में जीना दूभर कर देंगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें डीलर और उसके गुर्गों की दबंगई साफ नजर आ रही है। यही नहीं, जब मामले में पत्रकारों ने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) से बात करनी चाही, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया।

हालांकि, जैसे ही यह वीडियो जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए। अब गांव में पूर्ति विभाग की एक टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है और पीड़ित ग्रामीणों से बयान लिए जा रहे हैं। प्रशासन अब यह तय करने में जुटा है कि डीलर का कोटा निरस्त किया जाए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।

यह मामला सिर्फ राशन वितरण में भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि एक पूरी नकली सत्ता संरचना के पनपने का है, जहां डीलर, नेता और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। योगी सरकार ने जहां गरीबों के लिए “हर थाली में अन्न” की गारंटी दी है, वहीं इस तरह की घटनाएं उस वादे को मुँह चिढ़ाती हैं। लकड़संधा का यह मामला प्रदेशभर के उन गांवों के लिए एक उदाहरण बन सकता है, जहां आज भी दबंग डीलर गरीबों के राशन से खेल रहे हैं।

📍 अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इन दबंगों पर कानून का डंडा चलाएगा या यह मामला भी धीरे-धीरे दबा दिया जाएगा?

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 संपर्क: 8217554083

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!