A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

जबरन शादी का दबाव बनाकर युवती को उठाकर ले जाने की कोशिश,मां-बेटी से मारपीट

IMG 20250702 WA0278जबरन शादी का दबाव बनाकर युवती को उठाकर ले जाने की कोशिश,मां-बेटी से मारपीट

 

परसपुर,गोण्डा‌। थाना परसपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवती की जबरन शादी कराने का दबाव बनाते हुए उसे उठाकर खेत में ले जाने का प्रयास किया गया। एक गांव निवासिनी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब 18 वर्षीय पुत्री पर गांव के ही बद्री और बाउर द्वारा जबरन शादी कराने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि इसी दबाव को लेकर विपक्षीगण उसकी बेटी को जबरन उठाकर खेत में ले जाने लगे। जब वह अपनी बेटी को छुड़ाने पहुंची तो विपक्षीगणों ने उसे और उसकी बेटी को मारा पीटा,मां-बहन की गालियां दीं और अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!