उप राष्ट्रपति के नाम पर आम सहमति बनने के आसार कम हैं। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने अभी खुल कर कुछ नहीं कहा है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन की पार्टियों ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि विपक्षी पार्टियां एक साथ मिल कर रणनीति तय करेंगी। गौरतलब है कि भारत में उप राष्ट्रपति पद के लिए आमतौर पर चुनाव होता है। जिसकी सरकार रहती है वह आम सहमति बनाने का प्रयास करने की बात करता है लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिलती है।
पिछली बार यानी 2022 के चुनाव में भी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मारग्रेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उनको इलेक्टोरल कॉलेज का महज 25.63 फीसदी ही वोट मिल पाया था और 74 फीसदी से ज्यादा वोट लेकर जगदीप धनखड़ जीते थे। उससे पहले 2017 में विपक्ष ने भाजपा के उम्मीदवार वेंकैया नायडू के खिलाफ महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाया था। उनको 32.11 फीसदी वोट मिले थे।
उससे पहले जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार थी तो हामिद अंसारी के मुकाबले भाजपा ने जसवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया था। तब जसवंत सिंह को 32.69 फीसदी वोट मिले थे। हामिद अंसारी लगातार दूसरी बार उप राष्ट्रपति चुने गए। उससे पहले 2007 में हामिद अंसारी के खिलाफ भाजपा ने नजमा हेपतुल्ला को उतारा था और तब समाजवादी पार्टी ने एक तीसरा मोर्चा बना कर राशिद मसूद को उम्मीदवार बना दिया था। सो, इस बार भी उप राष्ट्रपति का चुनाव होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ ब्लॉक एकजुट रहता है या नहीं।
पिछले कुछ दिनों से विपक्षी गठबंधन में बिखराव दिख रहा है। अरविंद केजरीवल के नेतृच्व वाले आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी भी अपने राज्य के चुनाव के हिसाब से उप राष्ट्रपति के बारे में फैसला करेंगी। कांग्रेस पर भी दबाव होगा कि वह दक्षिण या पूर्वी भारत के चुनावों के हिसाब से उम्मीदवार तय करे। भाजपा भी उम्मीदवार इस हिसाब से तय करेगी, जिससे विपक्षी गठबंधन में फूट पड़े।
🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | अयोध्या से सनसनीखेज मामला 🛑 होम स्टे में रुके प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, फिर खुदकुशी कर ली!
26/07/2025
. लखीमपुर खीरी में बस चालकों की हड़ताल, यात्रियों की सुबह से बढ़ी दुश्वारियां
26/07/2025
गाजीपुर न्यूज: वाराणसी-बलिया मार्ग 60 फीट चौड़ा होगा, निजी भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा तय
26/07/2025
गाजीपुर : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
26/07/2025
झालावाड़ जैसी त्रासदियों को रोकने के लिए ‘थर्ड-पार्टी सेफ्टी ऑडिट’ और ‘ग्रामीण पुनर्निर्माण कोष’ अनिवार्य हो: डॉ. नयन प्रकाश गांधी ,पूर्व सलाहकार ग्रामीण विकास विभाग राज.सरकार
26/07/2025
सिधौना से बड़ी खबर : खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में पलटा नया ट्रैक्टर, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
26/07/2025
बरेसर : अवैध कट्टा खोंसकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
26/07/2025
बरेसर: किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी विशाल राजभर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
26/07/2025
📍 गाजीपुर-बिहार हाईवे फोरलेन की मांग तेज सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा पत्र
26/07/2025
इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड टूटा!! *🔯PM Modi: सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी..!*
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!