
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद
फिरोजाबाद में हुई मूसलाधार बारिश: जगह-जगह हुआ जल भराव, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
फिरोजाबाद। श्रावण मास के महीने में विगत 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है।जिसके चलते शहर से लेकर गांव देहात तक में पानी भर गया है। गुरुवार को बच्चे भीगते हुए विद्यालय पहुंचे।फिरोजाबाद में विगत कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बीच लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। बुधवार को फिरोजाबाद शहर में मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया था। हालांकि फिरोजाबाद शहर को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई थी। गुरुवार को सुबह 6 बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जो आधा घंटे से भी अधिक समय तक होती रही। इसके बाद टूंडला फिरोजाबाद और जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर जल भराव हो गया। स्कूल जाने के समय पर हुई बारिश से बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। जल भराव के दौरान लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला रिपोर्टर नितिन उपाध्याय फिरोजाबाद