उत्तर प्रदेशकुशीनगर

55 वर्षीय महिला नहर में डूबी, विशुनपुरा पुलिस मौके पर तैनात – गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

कुशीनगर | थाना विशुनपुरा अंतर्गत चाफ के टोला रायपट्टी से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। आज सुबह एक 55 वर्षीय महिला के नहर में डूब जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

घटना स्थल पर विशुनपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। बिट पुलिस अधिकारी कांस्टेबल बिजेंद्र यादव,कांस्टेबल आनंद यादव, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार भी मौके पर मौजूद थे।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नहर की तेज धार और गहराई के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

थाना प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि परिजन बदहवासी की हालत में रो रो कर बुरा हाल है ।

वंदे भारत न्यूज से मान्धाता कुशवाहा

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!