उत्तर प्रदेशबस्ती

गोरखपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी को किडनैप कर लिया

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। गोरखपुर में महिला डॉक्टर के पति का अपहरण:एक करोड़ फिरौती मांगी, 12 घंटे बाद चंगुल से छूटे तो पत्नी से लिपटकर खूब रोए।।

गोरखपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी को किडनैप कर लिया। डॉक्टर पत्नी को कॉल कर एक करोड़ रुपए मांगे। कहा- पति को जिंदा देखना चाहती हो तो पैसे भेज दो। पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फिर पुलिस के प्लान के तहत महिला डॉक्टर पत्नी बदमाशों के बताए स्थान पर रुपए देने पहुंची। पुलिस ने पैसे लेने आए तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। 12 घंटे के अंदर किडनैप कर्मचारी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी शुक्रवार सुबह 5:30 बजे साइकिल से स्टेडियम में स्विमिंग करने गए थे। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाले।

बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद अशोक रोने लगे। पत्नी सुषमा ने उनके आंसू पोछे।

सुबह 5:30 बजे साइकिल से टहलने निकले थे रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल शाहपुर के पादरी बाजार स्थित जेल बाईपास के पास रहते हैं। उनकी पत्नी सुषमा जायसवाल सरकारी डॉक्टर हैं। वर्तमान में वह बस्ती तैनात हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटा विदेश (अमेरिका) में रहता है।

अशोक मकान की तीसरे मंजिल पर रहते हैं। जबकि, दूसरे मंजिल पर आयुष्मान हॉस्पिटल चलता है। जिसके वह संचालक हैं। पत्नी ने बताया मेरे पति अशोक रोज सुबह घर से दो किमी दूर रेलवे स्टेडियम में घूमने और स्विमिंग करने जाते हैं।

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे साइकिल से निकले थे। सुबह 9 बजे तक घर नहीं पहुंचे। हमने उनकी तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। करीब 10:30 बजे मेरे मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने कहा- तुम्हारे पति अशोक जायसवाल मेरे पास हैं।

पुलिस ने 12 घंटे में अशोक को सकुशल बरामद कर लिया। अशोक काफी देर तक पत्नी से लिपटकर रोते रहे।

बदमाशों ने मांगे 1 करोड़ रुपए, पुलिस ने 6 टीमें लगाईं फोन करने वालों ने मुझसे कहा कि अगर पति को जिंदा देखना चाहती हो तो 1 करोड़ रुपए देने होंगे। बदमाशों ने अशोक की मुझसे बात कराई। उन्होंने कहा- मेरा पुराना लेनदेन है। इसके बाद बदमाशों ने फोन काट दिया। इसके बाद मैं शाहपुर थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने 6 टीमें बनाई और तलाश शुरू की। शाम करीब 7 बजे पुलिस ने कालेसर जीरो पॉइंट के पास से अशोक को बरामद कर लिया। साथ ही तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के गुड्डू उर्फ श्याम सुंदर, जनार्दन गौड़ और बेलघाट क्षेत्र के करुणेश दूबे हैं। कार भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने अशोक का किडनैप करने से पहले घर की रेकी की थी। जेल बाईपास के पास अंडरपास के पास सुबह आवागमन कम रहता है। यहीं पर बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। सुबह 5:30 बजे के करीब जैसे ही अशोक वहां पहुंचे, कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

फिर तमंचा लगाकर कार में बैठा लिया। अशोक को बदमाश कार से पूरे शहर में घुमाते रहे। वह अयोध्या तक गए, फिर लौट आए। करीब 4 घंटे तक घुमाने के बाद बदमाशों ने अशोक की पत्नी सुषमा जायसवाल को कॉल किया था।

पुलिस ने घर से लेकर रेलवे स्टेडियम तक के रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसके अलावा जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे ट्रेसिंग पर लगा दिया। पुलिस ने शहर भर के करीब 200 कैमरे देखे।

अब समझिए पुलिस ने कैसे बदमाशों को पकड़ा पुलिस जांच कर ही रही थी कि शाम करीब 5 बजे के आसपास अशोक जायसवाल की पत्नी के पास दोबारा फिरौती की कॉल आई। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने अशोक की पत्नी सुषमा को बदमाशों को रुपए देने की बातचीत में उलझाने को कहा। अशोक की पत्नी ने बदमाशों से कहा- मैंने पैसे का इंतजाम कर लिया है। पैसे कहां देने हैं, जगह बताइए। बदमाशों ने उन्हें कालेसर जीरो पॉइंट बुलाया।

अशोक की पत्नी पैसे लेकर जीरो पॉइंट पहुंची। बदमाश जैसे ही रुपएलेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। अशोक जायसवाल को उनके चंगुल से छुड़ा लिया।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, अशोक की पत्नी की सूचना पर केस दर्ज कर 6 पुलिस टीमों को लगाया गया। सर्विलांस की मदद से 12 घंटे के अंदर जीरो प्वाइंट से एक कार पकड़ी गई। जिसमे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर सकुशल अशोक कुमार को ढूंढ निकाला गया।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 3 बदमाशों को पकड़ा गया है। तीन अन्य बदमाशों के नाम और सामने आए हैं। उन्हें जल्दी की पकड़ा जाएगा।

3 अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश इसके बाद पूछताछ कर देर रात उन्हें घर ले जाकर परिवार को सौंप दिया गया। बताया, घटना में इस्तेमाल कार पकड़े गए आरोपी करुणेश दूबे की है। करुणेश के साथ ही गुड्‌डू उर्फ श्याम सुंदर और जनार्दन गौड़ भी पकड़े गए हैं।

तीनों के मोबाइल पर घटना के समय ढेर सारे कॉल आए हैं। उनसे पूछताछ में भी पुलिस को कई अहम बातें पता चली हैं। जिसके आधार पर पुलिस 3 अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!