
<img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/08/20250819_141235-1024×693.jpg" alt="" width="1024" height="693" class="alignnone size-large wp-image-558872" / वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर मंगलवार 19 अगस्त 2025-: इंडिया गठबंधन दल की ओर से उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए जस्टिस बी• सुदर्शन रेड्डी जी को उम्मीदवार बनाया गया है। जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए गठबंधन के सुदर्शन सीपी राधाकृष्णन जी से होगा। 79 वर्षीय बी सुदर्शन रेड्डी जी गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी जी आंध्रप्रदेश के निवासी हैं। उनहें 2007 में उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। मालूम हो कि इस बार उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों दलों के प्रत्याशी दक्षिण भारत से हैं। रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी जी आंध्रप्रदेश से और सीपी राधाकृष्णन जी तमिलनाडु से हैं। उपराष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार 21 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव 09 सितंबर 2025 को होना है। मतगणना उसी दिन की जायेगी। 25 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।




