बजट से किसान खुशहाल व गांव बनेंगे विकसित – भूपेन्द्र चौधरी
विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा बजट -भूपेन्द्र चौधरी
बजट से गांव बनेंगे स्वावलंबी व रोजगार युक्त – कामेश्वर सिंह
कोथराखुर्द में आयोजित हुआ किसान संवाद कार्यक्रम
सुलतानपुर।भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को कोथराखुर्द गांव में बीवी जी राम जी और केन्द्रीय बजट को लेकर किसानों से संवाद किया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री मीना चौबे व जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में मुख्य अतिथि भूपेन्द्र चौधरी ने विकसित भारत के विजन,बीवी जी राम जी और केन्द्रीय बजट पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास के लिए 2 लाख 73 हजार 108 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.वही वीबी-जी राम जी के लिए 95.600 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।सरकार ने इस बजट में गांव और किसानों के लिए खास ध्यान दिया है।उन्होंने कहा केन्द्रीय बजट व जी राम जी योजना से गांव विकसित व आत्मनिर्भर होंगे वही किसानों के जीवन में खुशहाली आयेगी।जी राम जी योजना में श्रमिकों को 100 की जगह 125 दिन का काम मिलेगा।इसमें काम न मिलने पर श्रमिकों को बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह बजट देश को विकसित, सशक्त व आत्मनिर्भर बनायेगा।विशीष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने विकसित भारत जी राम जी एवं केन्द्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्रालय का सम्मिलित बजट 4.35 लाख करोड़ से अधिक हों गया है।यह बजट विकसित, स्वावलंबी और रोजगारयुक्त गांव बनाने में मजबूती देगा।पशुधन के माध्यम से भी गांवों में समृद्धि आयेगी।मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री बृजनंदन सिंह के संचालन में कि.मो.के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने स्वागत भाषण दिया व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,सतीश सिंह, बृजेश सिंह,संदीप मिश्रा,सुनील वर्मा, राकेश मिश्रा,राजेन्द्र तिवारी टाडा, मुकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।