A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़सड़क परिवहन

कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला

कोरबा : शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से एसईसीएल के जीएम ऑफिस की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह अग्रसेन चौक ओवरब्रिज से गुजर रहा था, अचानक गाड़ी बंद हो गई और वाहन की सभी विंडो लॉक हो गईं। कुछ ही क्षणों में वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

IMG 20260309 190518

बताया जा रहा है कि चालक ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरी स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

घटना के कारण ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई।

IMG 20260309 190518

दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!