A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। नंद के आनंद भयो ज य कन्हैया लाल की जयघोष से वातावरण भक्तिमय हुआ।

श्रीमद्भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु

बालेर/विशाल अग्रवाल
बालेर कस्बे में स्थित शालाधाम हनुमानजी मंदिर परिसर मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकलते ही श्रद्धालु पुष्प की बर्षा करने लगे। जन्मोत्सव में संगीतकार टिंकू शर्मा, नेपाल सिंह, गणेश तिवारी के स्वर भजनों पर मंगल परिवार एवं श्रोता मंत्रमुग्ध होकर खूब झूमे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों व नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, देवकी- वासुदेव, नंदबाबा-यशोदा मैया, सहित अन्य झांकिया सजाई गई, झांकी कथा पांडल में आकर्षण का केंद्र रही। कथा वाचक पं. कृष्णानंद शास्त्री बालेर ने श्रद्धालुओं को कथा महत्व के बारे में बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार पापचार बढ़ता है। तब -तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है।इस दौरान उन्होंने राजाबली का वर्णन,सुर्य वंश का वर्णन, चंद्र वंश का वर्णन, सहित अन्य कथाओं के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। के अंत मे आयोजक कैलाश मंगल, अशोक मंगल, दिनेश मंगल, विजय मंगल, दीपक मंगल, पायल मंगल सहित मंगल सपरिवार द्वारा सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया।। आचार्य हरिओम शरण शास्त्री ने बताया कि आज की कथा में माखन चोरी, गोवर्धन पूजा सहित कई लीलाओं का वर्णन होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!