
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 16 अप्रैल 2026।

===-: आज गुरूवार 16 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल संसोधन को लेकर संसद को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े हुए संशोधनों पर सदन मे कहा की देश में चुनावो का समय आनें पर महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिसने भी जब जब विरोध किया है उनका बुरा हाल ही हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक रंग नही देना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने कहा की महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। महिला आरक्षण विधेयक संशोधन पर बोलते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा की देश का चाहे दक्षिण भाग हो पूर्वी भाग हो किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।.पीएम मोदी जी ने कहा कि मैं सभी संसद सदस्यों से आग्रह करुंगा कि वे सर्वसम्मति से इस बिल को आगे बढ़ाए। प्रधानमंत्री जी ने सदन मे कहा कि मैं यहां पर मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं, हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहें हैं, जो कि उनका हक भी है। लोकसभा में तीन बिलों पर चर्चा होना है- संविधान 131वां संशोधन विधेयक 2026, लोकसभा सींटें 850 करने का प्रस्ताव भी है। राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेश से 35 सींटे हो सकती हैं। परिसीमन संशोधन विधेयक 2026- परिसीमन के लिए जनसंख्या की परिभाषा को लेकर बदलाव किया जायेगा। केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल 2026 यह बिल पुड्डुचेरी दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन करता है जिससे परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जा सके। इन सभी बिलों पर चर्चा के लिए 16 और 17 अप्रैल 2026 को सदन मे 15 घंटे का समय भी तय किया गया है। कल शुक्रवार शाम चार बजे चर्चा के बाद इस पर वोटिंग भी की जायेगी। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदो की कुल संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव भी है।











