अन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज़ …डैम में डुबने से 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत

मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव के पच्छेयारा टोला निवासी शेषनाथ यादव के 12 वर्षीय पुत्र रितेश यादव की डेम में डूबने से मौत हो गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा मझिआंव से मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव के पच्छेयारा टोला निवासी शेषनाथ यादव के 12 वर्षीय पुत्र रितेश यादव की डेम में डूबने से मौत हो गई.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि रितेश यादव गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था.और गर्मी की छुट्टी के दौरान रितेश केतार थाना क्षेत्र के कवलदाग गांव स्थित अपने मामा के यहां लगभग एक महीना पहले गया था और आज सोमवार को लगभग 9:बजे घर आया था.उसके बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ 11:बजे कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पखनाहा गांव के डेम की ओर चला गया.Screenshot 2024 0701 193442

और नहाने लगा इस दौरान वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए उपस्थित लोग डेम में गए और बचाने का प्रयास किया उसके बाद खोजबीन किया नहीं मिला तो इसका सूचना घर वालों को दिया.सूचना मिलने पर गांव वाले पहुंचे और काफी खोजबीन करने के बाद रितेश को डैम से निकाला. लेकिन तब तक रितेश की मौत हो चुकी थी. उसके बाद उसे घर लाया.वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से थाना प्रभारी आकाश कुमार को मिला. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एस आई नसीम अंसारी दलबल के साथ खरसोता पहुंचे. और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!