A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

गुरु ही ईश्वर के प्रकाश पुंज हैं – जीयर स्वामी

गुरु ही ईश्वर के प्रकाश पुंज हैं – जीयर स्वामी

आरा। 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर लोगों को संदेश देते हुए श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने बताया कि गुरु ही ईश्वर के प्रकाश पुंज होते हैं गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है।अगर किसी के जिंदगी में सच्चे सद्गुरु का आगमन हो जाए दर्शन हो जाए या साक्षात्कार हो जाए तो फिर समझना उनका जीवन धन्य हो गया।जिस प्रकार अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देता एक प्रकाश की आवश्यकता होती है उसी प्रकार मानव जीवन में अंधकार के बीच एक गुरु का होना बहुत जरूरी है जो कि ईश्वर के प्रकाश पुंज होते हैं। मनुष्य अपनी भक्ति से गुरु के माध्यम से ही परमपिता परमेश्वर को प्राप्त कर सकता है लेकिन इसके लिए सच्ची श्रद्धा तथा भक्ति होनी चाहिए सिर्फ औपचारिकता पूरी करने से नहीं हो सकता। उसके लिए हृदय से अपने गुरु के प्रति आदर समर्पित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि गुरु को पाने के लिए पहले गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।अगर गुरु सच्चे मार्ग पर चलने के लिए आपको प्रेरित करते हैं और आप उस मार्ग पर नहीं चल पा रहे हैं तो फिर गुरु का प्रेम और आशीर्वाद नहीं मिल सकता।सर्वप्रथम अपने अंतःकरण से समझौता करना होता है कि हम कोई गलती नहीं करेंगे किसी को परेशान नहीं करेंगे उसके बाद गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलकर संसार की सेवा करनी पड़ती है।इसका परिणाम अंततः गुरु के माध्यम से परमपिता परमेश्वर की प्राप्ति होती है।मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि झारखंड के पलामू में श्री जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत चल रहा है जहां पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिहार झारखंड आदि जगहों से काफी संख्या में भक्तगण उनके दर्शन करने के लिए जुट रहे हैं।इसको देखते हुए यज्ञ समिति के तरफ से व्यापक स्तर पर रहने खाने आदि की व्यवस्था की गई है।काफी संख्या में यज्ञ समिति के लोग इसे सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!