A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहरदोई

विभागों की ग्रेडिगं नही सुधरी तो होगी कठोर कार्यवाहीः-जिलाधिकारी

cm das board 2हरदोई।आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड राजस्व एवं कर करेत्तर से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागो की ग्रेडिंग नही सुधरी तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व से सम्बन्धित विभागों उद्योग, खनन, खाद्य, बिजली विभाग, मण्डी आबकारी आदि विभागों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से प्रत्येक बिन्दु पर गहन समीक्षा की गयी। गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के उपरान्त समय अन्तर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी राजस्व से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लम्बित वादों के निस्तारण मे तेजी लायी जाये। उन्होंने तहसीलवार पुराने वादों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण मे लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। प्रयास करके यथा शीघ्र वादों का निस्तारण किया जाये। बैठक मे आरए बाबू द्वारा अधिकारियों को समय पर सूचना न दिये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसी क्रम मे उन्होंने अर्थ एवं सख्या अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी बैठक से सीएम डैश बोर्ड राजस्व/विकास की जानकारी ससमय अधिकारियों को दी जाये, जिससे की बैठक मे ससमय प्र्र्रतिभाग करे। उन्होंने कहा कि बैठक मे अनिवार्य रूप से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग सीएम डैश बोर्ड को गम्भीरता से ले। बैठक मे अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी तहसीलदारगण,  व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!