?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहरदोई

फरियादियों की शिकायतो का गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ निस्तारण करेंः-अनुनय झा

634370d0 af0e 447e b05d 3cf2d58a9247हरदोई।आज जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम जन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। आज कुल 153 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाये। बड़ी संख्या में वंचित पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये। 70 वर्ष से अधिक आयु के 02 बुजुर्गों भारत प्रसाद पुत्र रामेश्वर प्रसाद व रामसेवक पुत्र नत्था के आयुष्मान कार्ड आधार देखकर मौके पर ही बनाये। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए भूमि विवाद के मामले में मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की जाये। वरासत के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जाये। नक्शा दुरुस्ती के कार्य में देरी न की जाये। जन सुनवाई के दौरान पुलिस, पेंशन, खाद्यान्न विभाग की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश कि फरियादियों की शिकायतो का गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ ससमय निस्तारण करें। जनता दर्शन के दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!