A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुड्ढे दरिया में गिरा व्यक्ति, पुलिस कर रही कार्रवाई

शव मिला 12 km दूर

बुड्ढे दरिया में गिरा व्यक्ति, पुलिस कर रही कार्रवाई2025 6image 09 32 047467840budhariver
लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा): ताजपुर रोड स्थित बुड्ढे दरिया में गिरे व्यक्ति का शव 2 दिन बाद 12 किलोमिटर दूर चंद्र नगर की पुली पर मिला। सूचना के बाद पहले थाना हैबोवाल, कैलाश नगर पुलिस पहुंची। बाद में पता चलने पर थाना टिब्बा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक राम कृष्ण है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओमवती ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे राम कृष्ण नशे की हालत में घर लौटा था। उनके इलाके में बिजली गुल होने के कारण, वह बाहर निकल गया और नाले के ऊपर बनी पुली के किनारे पर बैठ गया था। बच्चे भी उसके साथ ही थे। अचानक उसकी बेटी दौड़ती हुई आई और उसने बताया कि पिता नाले में गिर गया है। वह भागकर मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर मगर उसका कुछ पता नहीं चला। रात को और फिर अगले पूरे दिन को पुलिस ने गोताखोरों को नाले में उतारा था। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्हें रविवार शाम को पता चला कि उसके पति का शव चंद्र नगर की पुली पर मिल गया है।
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही हैं

Back to top button
error: Content is protected !!