?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

जनवितरण प्रणाली दुकानदार राशन दुकानों में लगाएं सूचना बोर्ड : एमओ

IMG 20250623 WA0214
बैठक करते एमओ तथा उपस्थित डीलर व अन्य

ब्यूरो चीफ पृथ्वीराज सरकार (साहिबगंज)

 

साहिबगंज/उधवा: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी ने किया।इस दौरान बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयंत तिवारी ने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी अपने-अपने दुकानों में सूचना बोर्ड जरूर लगाए। वही कहा कि कितना खाद्यान्न वितरण हुआ है और कितना शेष खाद्यान्न बचा है,इसकी जानकारी सूचना बोर्ड में लिखा हुआ होना चाहिए। कहा कि राशनकार्ड धारकों का नाम बोर्ड में प्रकाशित कर दुकान में लगाने का निर्देश दिया। सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को ससमय अनुसार खाद्यान्न वितरण तथा पर्ची देने का निर्देश दिया। साथ ही डीलरों को राशन दुकानों में खाद्यान्न को सुरक्षित जगहों पर अच्छे से रखने की बात कही। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को रजिस्टर अपडेट रखने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक सौरभ कुमार,ऑपरेटर मतीउर अंसारी,सेनाउल हक,डीलर ऐनुल हक अंसारी,सपन सरकार,अनंत ठाकुर,मोहन ठाकुर,फरान शेख,अब्दुल शेख,उत्तम साहा,धरनीधर रविदास,शिला देवी,मो. बदरूद्दीन,लखन साहा,मधु मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!