A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बिजली का तार गिरने से खेत में पटवन कर रहे मजदूर की मौत

IMG 20240726 WA0092पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव स्थित बाजार में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेंदहा गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली का तार गिरने से खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के सेंदहा गांव निवासी रामाश्रेय पासवान के 48 वर्षीय पुत्र नानजी राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे। इधर मृतक के बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गांव बधार में स्थित खेत में पटवन कर रहे थे। तभी अचानक सरकारी बिजली का तार टूट कर उनके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गांव की कुछ महिला द्वारा घर पर आकर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रीना देवी व दो पुत्र सन्नी कुमार, नितीश कुमार एवं एक पुत्री मिंता कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना देवी एवं परिवार के सूची सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!